किसान विरोधी फैसले के खिलाफ भाजपाइयों का हल्ला बोल
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का फूंका पुतला
कोडरमा। प्रदेश भाजपा के निर्देश पर शुक्रवार को कोडरमा भाजपा नगर मंडल के द्वारा सूबे में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया गया। झारखंड सरकार द्वारा किसानों के धान की खरीद पर रोक लगाए जाने के विरोध में राज्य भर में भाजपा के द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। कोडरमा नगर मंडल अध्यक्ष अजय पांडेय की अध्यक्षता में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किसान विरोधी फैसले के खिलाफ प्रदर्शन किया। और बाद में स्थानीय गांधी चैक में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन का पुतला दहन किया। गौरतलब है कि वर्तमान झारखण्ड सरकार ने फसल की खरीद पर रोक लगा रखी है। जिसके कारण खेतों और खलिहानों में फसल बर्बाद हो रहे हैं। सरकार के इस फैसले के कारण किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और आर्थिक रूप से उनकी स्थिति दयनीय होने लगी है।
हेमंत सरकार कांग्रेस की कठपुतली
पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान हेमन्त सरकार हर मोर्चे पर विफल है। मुख्यमंत्री को किसानों, युवाओं और मजदूरों के दुःख दर्द से कोई लेना देना नहीं है। एक ओर जहाँ केंद्र सरकार किसानों को आत्मनिर्भर और आर्थिक संबल प्रदान करने के उद्देश्य से मंडी और किसानों के लाभ को और मजबूत कर रही है, वही हेमंत सोरेन के नेतृत्व में बनी सरकार कांग्रेस की मात्र कठपुतली बनकर रह गयी है। वक्ताओं ने कहा कि सरकार कांग्रेस के इशारे पर जनविरोधी फैसले ले रही है जिससे किसानों युवाओं एवम आम जनता में घोर निराशा है।
ये थे मौजूद
मौके पर जिला मीडिया प्रभारी मनोज कुमार झुनू, पूर्व मंडल अध्यक्ष गोपाल कुमार गुतूल, जिला मंत्री बैजनाथ यादव, पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष राजेश सिंह राजू भैया, रघुवीर सिंह, सोशल मीडिया प्रभारी प्रवीण पांडेय, संजीव यादव, चंदन सिन्हा, दयानन्द सिंह, दीपक पांडेय, पप्पू सिंह, राजू सिंह, चन्दन सिंह, यशवंत राणा, विजय यादव, सुजीत सिन्हा, राजू विश्वकर्मा, रौशन सिंह, दिलीप राम, अमित अनुराग, मो आमिल, सुधांश यादव, प्रवीण सिंह, पंकज कुमार, बंटी गुप्ता, राजीव सिंह समेत अन्य मौजूद थे।