LatestNewsTOP STORIESकोडरमागिरिडीहझारखण्डराँची

रुपेश हत्याकांड की आग गिरिडीह और हुई तेज, चार-चार के समूह में भाजपा नेताआंे ने शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र में हेमंत सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

गिरिडीहः
रुपेश हत्याकांड मामले की आग गिरिडीह में दिनोंदिन और तेज हो रही है। तो दुसरी तरफ दिवगंत रुपेश के परिजनों से भाजपा नेता कपिल मिश्रा को रोकने का विरोध गुरुवार को गिरिडीह भाजपा कमेटी ने अनोखे अंदाज में किया। धारा 144 को देखते हुए भाजपा कमेटी के नेताओं ने चार-चार की संख्या में शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में काला बिल्ला लगाकर प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष महादेव दुबे के नेत्तृव में इस दौरान भाजपाईयों ने सदर प्रखंड के सिहोडीह में हेमंत सरकार विरोधी तख्तियां और दिवगंत रुपेश का पोस्टर लिए नारेबाजी किया। तो काला बिल्ला लगाकर राज्य में फेल कानून व्यवस्था पर जमकर हमला बोला। इतना ही नहीं इस दौरान भाजपा नेताओं ने बाजार में आवागमन कर रहे लोगों के बांह में भी काला बिल्ला लगाया। मौके पर पार्टी के किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष दिलीप वर्मा, जिला महामंत्री सुभाष चन्द्र सिन्हा, मनोज संघई, अनूप सिन्हा और शहर में पार्टी के नगर अध्यक्ष हरमिंदर सिंह बग्गा, संदीप डंगाईच, मोती लाल उपाध्याय, भाजपा नेत्री रागिनी लहरी, कविता राज, शालिनी वैशखियार ने अलग-अलग स्थानों पर काला बिल्ला लगाकर और रुपेश पांडेय का पोस्टर लिए प्रदर्शन किया।


इस दौरान पार्टी के अध्यक्ष महादेव दुबे ने हेमंत सरकार पर जमकर बरसे। और कहा कि ऐसी सरकार आज तक राज्य के लोगों ने नहीं देखा। एक मासूम की हत्या हो जाती है। और सरकार चुप है दिवगंत के परिजनों के आंखू तक पोछनें नहीं जाती। अध्यक्ष ने कहा कि ऐसी सरकार के खिलाफ ही भाजपा धारा 144 को देखते हुए चार-चार के समूह में प्रदर्शन कर रही है। वैसे प्रदर्शन के दौरान पुलिस हर स्थानों पर रही। लेकिन भाजपा के शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर कोई हस्तक्षेप नहीं किया।


इधर किसान मोर्चा के अध्यक्ष दिलीप वर्मा ने हेमंत सरकार को नकारा सरकार बताते हुए कहा कि भाजपा के दिल्ली विधायक कपिल मिश्रा दिवगंत के परिजनों से मुलाकात करने के लिए दिल्ली से रांची पहुंचे थे। लेकिन हेमंत सरकार के इशारे पर कपिल मिश्रा को एयरपोर्ट पर ही नजरबंद कर दिया गया। जबकि हेमंत सरकार के मंत्री और विधायक परिजनों से मिलने पहुंचते है और आश्वासन की घुट्टी पीलाते है। किसान मोर्चा के अध्यक्ष वर्मा ने कहा कि क्या कपिल मिश्रा बरही पहुंच कर मामले को और भड़काते, जो उन्हें रांची में ही नजरबंद कर दिया गया। इसे साबित होता है कि हेमंत सरकार की नीति बेहद घातक है।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons