LatestNewsगिरिडीहझारखण्डपॉलिटिक्सराज्य

बेंगाबाद प्रखंड मुख्यालय में भाजपाईयों ने हेमंत सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

  • केन्द्रीय शिक्षा राज्यमंत्री अन्नपूर्णा देवी व पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी हुए शामिल
  • सीएम के बयान पर किया पलटवार, कहा भाजपा कार्यकर्ता भी आमने-सामने की लड़ाई के लिए तैयार

गिरिडीह। बेंगाबाद प्रखंड मुख्यालय के प्रांगण में मंगलवार को भाजपा का झारखंड राज्य सरकार के खिलाफ हल्ला बोल, पोल खोल कार्यक्रम के तहत भाजपाईयों ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान सर्कस मैदान से भाजपाईयों ने आक्रोशपूर्ण जुलूस निकाला और बेंगाबाद प्रखंड मुख्यालय पहुंचकर धरना में बदल गया।

कार्यक्रम में कोडरमा सांसद सह शिक्षा राज्यमंत्री अन्नपूर्णा देवी, पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, पूर्व सांसद रविंद्र राय ने राज्य सरकार के खिलाफ आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार के रवैए से राज्य की जनता दुखी है और पूरा राज्य भ्रष्टाचार के आकंठ में डुबा हुआ है। कहा कि राज्य सरकार अवैध खनन की छूट दे रखी है। कहा कि रांची कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भाजपाइयों को निशाना बनाकर टारगेट करने का प्रयास किया है, लेकिन इससे भाजपा डरने वाली नही है। जरूरत पड़ी तो आमने सामने की लड़ाई लड़ने को भी तैयार हैं।

धरना को जिला अध्यक्ष महादेव दुबे, पूर्व विधायक लक्ष्मण स्वर्णकार, सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष यदुनंदन पाठक, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष दिलीप बर्मा, प्रणव वर्मा, नुनुलाल मरांडी, सांसद प्रतिनिधि जयप्रकाश मंडल, कामेश्वर पासवान, अर्जुन प्रसाद वर्मा, रंजीत मरांडी, मंडल अध्यक्ष शिवपूजन राम, मित नारायण वर्मा, बुधन साव, भुनेश्वर मंडल, संदीप गुप्ता, प्रवीण राम, मनोज पांडे, सुरेंद्र लाल, रेनू लाल चौरसिया, हेमराज साव, सौरभ सागर मिश्रा, अजीत राणा, राम रतन राम, उषा देवी, विनय सिंह सहित अन्य भाजपाईयों ने भी संबोधित किया।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons