भाजपा की फायर ब्रांड नेत्री और केन्द्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति मंगलवार को होगी गिरिडीह मंे
गिरिडीहः
भाजपा की फायर ब्रांड नेत्री और मोदी सरकार की मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति मंगलवार को गिरिडीह पहुंचेगी। इसकी जानकारी गिरिडीह भाजपा अध्यक्ष महादेव दुबे ने दिया। और बताया कि केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री का मंगलवार को कई कार्यक्रम है। सबसे पहले वो सम्मेद शिखर मधुबन स्थित भौमिया भवन मंदिर में दर्शन करेगी। इसके बाद डुमरी में संवाद कार्यक्रम में शामिल होगी। जबकि गिरिडीह जिला मुख्यालय में ही लाभार्थी संपर्क और शक्ति वंदन कार्यक्रम में शामिल होगी। भाजपा अध्यक्ष महादेव दुबे ने जानकारी देते बताया कि मंगलवार की शाम शहर के कई घरों में साध्वी निरंजन ज्योति जाएगी, और जनसंपर्क अभियान चलाकर मोदी सरकार के योजनाओं की जानकारी देगी। वहीं उसी दिन शाम को केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री निरंजन ज्योति सर्किट हाउस में पत्रकारांे से भी मुखातिब होगी। लिहाजा, केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री के एक दिवसीय कार्यक्रम को देखते हुए गिरिडीह भाजपा की तैयारी जोरशोर से जारी है। वहीं रविवार से शहर में साध्वी निरंजन ज्योति के होर्डिंग्स और बैनर लगने शुरु हो जाएगें।