LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

पचंबा में भाजपा प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी व सिहोडीह में गांडेय प्रत्याशी दिलीप वर्मा के चुनावी कार्यालय की हुई शुरूआत

  • भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष ने किया कार्यालय का विधिवत् उद्घाटन, पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं में भरा जोश

गिरिडीह। हिन्दू नववर्ष व कलशस्थापन के मौके पर कोडरमा लोकसभा की भाजपा प्रत्याशी सह केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी के प्रधान चुनाव कार्यालय का उद्घाटन पचंबा के तुलसी भवन में किया गया। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सह कोडरमा लोकसभा प्रभारी विकास प्रितम, जिला अध्यक्ष महादेव दुबे, जमुआ विधायक केदार हजारा और पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी, सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। वहीं कोडरमा के प्रधान चुनाव कार्यालय के बाद सिहोडीह में हरखू महतो गर्ल्स हॉस्टल में गांडेय उप चुनाव के भाजपा प्रत्याशी दिलीप वर्मा के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया गया।

मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष विकास प्रितम ने कहा कि चुनाव को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं को सिर्फ अपना मनोबल ऊंचा रखना है। इसके बाद जनता का पूरा सहयोग भाजपा को मिलने जा रहा है। कार्यालय उद्घाटन समारोह के दौरान जिला परिषद अध्यक्ष मुनिया देवी, पूर्व विधायक नागेंद्र महतो, जिला महामंत्री संदीप डंगाईच, सुभाष चंद्र सिन्हा, भाजपा नेता विनय सिंह, रंजीत बरनवाल, रंजीत मरांडी समेत कई भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons