LatestNewsगिरिडीहझारखण्डपॉलिटिक्सराज्य

हेमंत सरकार के खिलाफ भाजपा ने जिला मुख्यालय में किया आक्रोशपूर्ण रैली का आयोजन

  • पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी सहित भाजपा नेता हेमंत सरकार पर जमकर बोला हमला
  • सिर्फ परिवार और पैसे के लिए काम कर रही है हेमंत सरकार: बाबुलाल मरांडी
  • हेमन्त सोरेन की सरकार में बालू, लोहा, कोयला और जमीन की जमकर हुई लूट: रवीन्द्र

गिरिडीह। हेमन्त सरकार के खिलाफ भाजपा के द्वारा चलाये जा रहे जन आक्रोश रैली के तहत गुरुवार को भाजपा के द्वारा जनआक्रोश रैली निकाली गई। हलांकि मुख्य कार्यक्रम में शहर के झंडा मैदान में हुआ। जहां जिले के विभिन्न प्रखंडो से हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता पहुंचे और राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मराण्डी व पूर्व सांसद डॉ रवीन्द्र राय शामिल हुए। इस दौरान उपस्थित नेताओं व कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ बाबुलाल मरांडी का स्वागत किया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए बाबुलाल मराण्डी ने कहा कि राज्य की हेमन्त सरकार भ्रष्ट्राचार में लिप्त है। आलम यह हो गया कि मुख्यमंत्री से ईडी को पूछताछ करना पड़ा। श्री मराण्डी ने कहा कि तीन वर्षों से सरकार चल रही है लेकिन इन दौरान एक भी काम नहीं हुआ सिर्फ और सिर्फ झारखंड को लूटने का काम किया गया है। हेमन्त सोरेन की सरकार सिर्फ परिवार और पैसे के लिए काम करती है। कहा कि झामुमो राज्य की जनता को लूटने का काम कर रही है इसलिए इस सरकार को उखाड़ कर फेंकने का समय आ गया ह। इस दौरान श्री मराण्डी ने कहा कि अब झामुमो पार्टी का नाम बदल कर झारखंड मुद्रा पार्टी कर देना चाहिए।

रैली को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद रविंद्र पांडेय, डॉ. रविंद्र राय, गिरिडीह प्रभारी अमित तिवारी, जमुआ विद्यायक केदार हाजरा, पूर्व विधायक निर्भय कुमार शहाबादी, पूर्व मंत्री चंद्रमोहन प्रसाद, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साव, चुन्नुकान्त, कोडरमा सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव, लक्ष्मण प्रसाद सिंह, बगोदर के पूर्व विद्यायक नगेन्द्र महतो, डिप्टी मेयर प्रकाश सेठ सहित अन्य नेताओं ने हेमंत सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि अगर आप गड़बड़ करोगे तो जांच एजेंसियां जांच करेगी और आपको जेल में डालेगी। कहा कि हेमन्त सोरेन की सरकार बालू, लोहा, कोयला और जमीन को लूटने का काम किया है. इतना ही नही अब तो सरकार के दलाल लोगों के बंद घर को भी लूटने का काम कर रही है।

रैली में पूर्व जिप उपाध्यक्ष कामेश्वर पासवान, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष दिलीप वर्मा, संदीप डंगैच, सुभाष सिन्हा, नुनुलाल मरांडी, नगर अध्यक्ष हरबिंदर सिंह बग्गा, नवीन सिन्हा, शिवम आजाद, मनोज संघई, भागीरथ मंडल, देवनाथ राणा, रंजन सिन्हा, महिला नेत्री संगीता सेठ, शालिनी वैश्कियार, रजनी कौर के अलावे कई भाजपाई अपने समर्थकों के साथ रैली में शामिल हुए।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons