LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

पौबी में वीर स्वतंत्रता सेनानी उधम सिंह की मनाई गई जयंती

जरूरतमंदों के बीच किया गया 200 कम्बल का वितरण

गिरिडीह। जमुआ प्रखंड के ग्राम पंचायत पोबी सचिवालय में शनिवार को उधम सिंह की जयंती मनाई गई। तस्वीर पर माल्यार्पण कर व दीप प्रज्वलित कर सरदार को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुखिया नकुल कुमार पासवान व संचालन प्रज्ञा केंद्र वीएलई योगेश कुमार पाण्डेय ने किया। जनरल डायर की हत्या कर जालियांवाला बाग कांड में मारे गए सैकड़ो निर्दोष, निहत्था भारतीयों के नरसंहार का प्रतिशोध लेने वाले बीर स्वतंत्रता सेनानी सरदार उधम सिंह कालजयी, प्रेरणीय है। दिव्यांग, विधवा, असहाय, असमर्थ, वृद्धों के बीच 200 कंबल का वितरण किया गया।

16 वार्ड में बांटे गये 200 कंबल

मौके पर मुखिया नकुल कुमार पासवान ने कहा कि लाभुकों की संख्या के अपेक्षा कम कम्बल विभाग द्वारा उपलब्ध कराया गया है। जिसे समाजसेवियों, वार्ड सदस्यों के विचार विमर्श के पश्चात सामंजस्य स्थापित कर पंचायत के 16 वार्ड में 200 कंबल का वितरण किया गया। योगेश कुमार पाण्डेय ने कहा कि जरूरतमंदों को ठंड से राहत के लिए सरकार का प्रयास निःसंदेह सही है बावजूद ऊँट के मुँह में जीरा के समान है।

मौके पर थे उपस्थित

पीएलवी सुबोध कुमार साव, पंचायत स्वयंसेवक दिलीप कुमार राम,पंचायत सचिव सत्यनारायण यादव, वार्ड सदस्य कलिया देवी,मो इफ्तेखार आलम,दिलीप कुमार पासवान, अनिल गोस्वामी ने भी विचार ब्यक्त किये। उक्त अवसर पर सहदेव यादव,श्यामदेव राम,मनीष सिन्हा डमरू,अनिल राय ,मंजू देवी,रीता देवी,कलावती देवी ,बिलटू राम,शंकर तुरी,पप्पू विश्वकर्मा,किशोर यादव,सूरज सिन्हा, सहित ग्रामीण मौजूद थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons