बिरनी पुलिस ने 86 गोवंश लोड दो ट्रक को किया जब्त, आठ गिरफ्तार, बिहार से बंगाल जा रहे थे
गिरिडीह
गिरिडीह के बिरनी थाना पुलिस ने रविवार को अहले सुबह बड़ी सफलता हासिल किया। और 86 गोवंश से लोड दो ट्रक को जब्त किया है। जबकि 8 तस्करों को भी दबोचा गया है। इसकी पुष्टि बिरनी थाना प्रभारी मृत्युंजय कुमार सिंह ने भी किया। कारवाई एसपी दीपक कुमार शर्मा को मिले गुप्त सूचना के आधार पर किया गया। इसके बाद बिरनी थाना प्रभारी ने अहले सुबह थाना इलाके के माखमार्गो इलाके में जांच अभियान चलाया। जांच अभियान के क्रम में ही पुलिस ने 86 गोवंश लोड दो ट्रक को जब्त किया। जानकारी के अनुशार दोनो ट्रक बिहार के अलग अलग जिले से बंगाल जा रहे थे। जहा बंगाल के रास्ते दोनो ट्रक को बंगलादेश भेजने की तैयारी थी। इसी दौरान बिरनी के मखमरगो से गुजरने के क्रम में दोनो ट्रक को जब्त किया गया। इधर दोनो ट्रक से गिरफ्तार लोगो को पुलिस पूछताछ में जुटी हुई है। लेकिन दोनो ट्रक में मौजूद लोगो ने पूछताछ में बताया की बंगाल पहुंचने के बाद उनलोगो को जानकारी दिया जाना था की उन्हे ट्रक लेकर कहा जाना है। इधर पुलिस गिरफ्तार तश्करो को जेल भेजने की प्रक्रिया में जुटी हुई थी।