LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

पति से झगड़ा होने पर पत्नी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

पुलिस ने शव को कब्जे मंे लिया


गिरिडीह। तिसरी-लोकाय नयनपुर थाना क्षेत्र के लपड़ीयार गांव में सोमवार देर रात को 3 बच्चे की मां कोशिल्या देवी 30 वर्ष ने साड़ी के फंदे पर लटक कर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। मृतका कोशिल्या देवी लपड़ीयार गांव के निवासी पिंटू पंडित की पत्नी थी। घटना की जानकारी मिलते ही मंगलवार को लोकाय थाना प्रभारी पप्पू कुमार ने दल बल के साथ घटना स्थल पहुंच कर शव को अपने कब्जे में ले लिया पोस्टमार्टम के लिये गिरिडीह भेज दिया।

बताया जाता है कि पति से विवाद के कारण कोशिल्या देवी ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी है। मृतका के जमुआ थाना के घरघरा गांव की रहने वाली है। बेटी की मौत की खबर सुनकर पिता रामेश्वर पंडित लोकाय थाना पहुंच कर आवेदन दिया। जिसमें कहा कि मुझे किसी सदस्य पर कोई दोष नही है। मेरी बेटी पति से विवाद के बाद गुस्सा में यह कदम उठाई है। इस बात की जानकारी दूरभाष पर लपड़ियार गांव के सुधीर पंडित ने बताया है। मृतका कोशिल्या के पिता के आवेदन के अनुसार लोकाय पुलिस ने इस मामले में यूडी केस दर्ज कर लिया है।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons