LatestNewsकोडरमाझारखण्ड

छठ पर्व को लेकर बीडीओ व सीओ ने छठ घाटों का किया निरीक्षण

  • छठ घाटों की सफाई को लेकर दिये आवश्यक दिशा निर्देश

कोडरमा। छठ महापर्व को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय यादव व अंचल अधिकारी राम रतन वर्णवाल द्वारा छठ घाटों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी व अंचल अधिकारी ने चंदवारा स्थित गौरी नदी, करौंजिया नदी घाट, उरांव तिलैया डैम छठ घाटों की जायजा लिया। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने छठ घाटों की साफ-सफाई को लेकर कई दिशा निर्देश दिये। साथ ही स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणों से छठ घाटों की साफ-सफाई करने की बात कही गयी। इस मौके पर थाना प्रभारी चंदवारा व प्रखंड कर्मी मौजूद थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons