LatestNewsTOP STORIESकोडरमागिरिडीहझारखण्डराँची

गिरिडीह के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में फिर हुआ एक और हत्या, मैदान में पड़ा मिला मृतक का शव

गिरिडीहः
गिरिडीह के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के शादीगारो गांव के चंदली टोला में 45 वर्षीय ईश्वर हेम्ब्रम का शव मंगलवार की सुबह टोला के मैदान में पड़ा मिला। मृतक ईश्वर हेम्ब्रम उसी गांव का रहने वाला था। जानकारी के अनुसार ईश्वर हेम्ब्रम की हत्या कर देर रात टोला के मैदान में फेंक दिया गया था। क्योंकि ईश्वर हेम्ब्रम का शव जिस हालात में मिला, पुलिस इसे हत्या ही मानकर चल रही है। लिहाजा, मुफ्फसिल थाना पुलिस ने संदेह के आधार पर मृतक की पत्नी देना सोरेन का हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। ईश्वर हेम्ब्रम को एक साथ कई बार चाकू से गोदकर मारा गया। ग्रामीणों को सुबह शव मिलने के बाद मामले की जानकारी पुलिस को दिया गया। तो जांच के लिए पुलिस भी घटनास्थल पहुंची। और जांच की। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। लेकिन पुलिस के शुरुआती जांच में मामला जमीन विवाद और पहली पत्नी के रहते दुसरी महिला से अफेयर होने का भी सामने आ रहा है। पुलिस के अनुसार मृतक ईश्वर हेम्ब्रम गांव में रहते हुए ताडी बेंचा करता था। सोमवार की शाम को भी पत्नी से कुछ विवाद हुआ। जबकि गांव के पुश्तैनी जमीन को लेकर गोतिया से ईश्वर हेम्ब्रम का आपसी विवाद पिछले कई दिनों से चल रहा था। वहीं सोमवार की रात दुसरी महिला से अफेयर होने को लेकर पति-पत्नी के बीच जमकर विवाद हुआ। जिसे गुस्साया ईश्वर हेम्ब्रम घर छोड़कर चला गया। जबकि दुसरे दिन मंगलवार की सुबह उसका शव टोला के मैदान में औधें मुंह पड़ा मिला।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons