LatestNewsगिरिडीहझारखण्डपॉलिटिक्स

एआईएमआईएम ने झारखंड में किया पार्टी का विस्तार

  • गिरिडीह के कैसर इमाम बने पार्टी के प्रदेश कोषाध्यक्ष

गिरिडीह। बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन तेजी से पूरे देश में पार्टी का विस्तार हो रहा हैं। झारखंड प्रदेश में भी एआईएमआईएम पार्टी लोगों के दिलांे में जगह बनाने में कामयाब रही हैं। जिसे ध्यान में रखते हुए पार्टी अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी के दिशा निर्देश पर झारखंड कमिटी का गठन किया गया हैं। जिसमें अध्यक्ष का पद भार मो. शाक़िर को दिया गया। वहीं संयुक्त महासचिव मौलाना मोबिन रिजवी और शिशिर लकड़ा चुने गए और यूथ प्रदेश अध्यक्ष कामरान खान को बनाया गया। जबकि गिरिडीह के कैसर इमाम को प्रदेश कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया हैं।


बताते चलें कि बीते कुछ वर्षों में कैसर इमाम पार्टी के कार्यों में काफी सक्रिय रहे झारखंड के कोने-कोने में जाकर लोगों से वार्ता कर उन्हें पार्टी से जोड़ने का काम किया हैं। अल्पसंख्यक, पिछड़े वर्ग के लोगों मज़लूमों के लिए काम करने वाली इस पार्टी के संदेश को आम किया है। जयभीम-जयभीम के नारे के आशय को समझाया हैं। कहा कि कैसर इमाम की मेहनत, निष्ठा और पार्टी के प्रति समर्पण कि भावना को देखते हुए एआईएमआईएम आलाकमान ने उन्हें झारखंड कोषाध्यक्ष का कार्य भार सौंपा हैं।

इधर झारखंड कोषाध्यक्ष के पद पर नवनियुक्त कैसर इमाम से पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि निश्चित ही पार्टी आलाकमान ने उनके कंधों पर एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है, जिसे वह अपनी मेहनत और ईमानदारी से आगे भी निभाते रहेंगे। पार्टी से जुड़े लोग पार्टी के प्रति वचनबद्ध है समर्पित है। कमेटी का गठन होने के बाद काम में और तेजी आएगी पार्टी से ज्यादा से ज्यादा लोग जुड़ सकेंगे। बताया कि झारखंड के प्रत्येक जिले में प्रखंडवार, पंचायतवार कमेटी का गठन किया जाएगा और लोगों को जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी। ताकि मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन पार्टी से ज्यादा से ज्यादा लोग जुड़ सकें।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons