गिरिडीह के सरिया के नीमाटांड में हाथियों के झंुड ने एक युवक को कुचला, मौके पर मौत
वन विभाग की लापरवाही आई सामने, सूचना देने पर भी वक्त पर नहीं पहुंचे वनकर्मी
गिरिडीहः
गिरिडीह के सरिया प्रखंड के नीमाटांड गांव में जंगली हाथियों के झंुड ने 25 वर्षीय दिव्यांग युवक अजय शर्मा उर्फ टावर कुचल कर मारा डाला। घटना गुरुवार की देर रात का बताया जा रहा है। वहीं दुसरे दिन जानकारी मिलने के बाद काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल में पहुंची। जानकारी मिलने पर बगोदर विधायक विनोद सिंह, सरिया के जिप सदस्य सह आजसू नेता अनूप पांडेय भी मृतक के घर पहुंचे। और परिजनों से मुलाकात किया। घटना के बाद मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। इस दौरान घटना के बाद मृतक के घर पहुंचे सरिया प्रमुख रामपति प्रसाद ने वन विभाग की लापरवाही पर जमकर भड़ास निकाला। परिजनों को भरोषा दिलाते हुए कहा कि हर हाल में प्रावधान के अनुसार मृतक के परिजनों को चार लाख का मुआवजा मिलेगा। लेकिन वन विभाग के कर्मी कुछ गंभीर रहते। तो संभवत यह घटना नहीं हुई होती। हाथियों के झुंड द्वारा दिव्यांग युवक को कुचल कर मारने की घटना को लेकर वन विभाग के कर्मियों की लापरवाही भी सामने आ रही है। क्योंकि नीमाटांड में जंगली हाथियों का झंुड पहुंचा हुआ था। इसकी जानकारी सरिया रेंजर समेत वन विभाग के कर्मियों को दिया गया था। इसके बाद भी यह घटना हुई। जानकारी के अनुसार नीमाटांड में जंगली हाथियों के दर्जन भर का झुंड पहुंचा हुआ था। देर रात ही जंगली इलाकों में भ्रमण के दौरान दो हाथी नीमाटांड गांव पहुंच गए। इन दोनों हाथियों को खदेड़ कर भगाने का प्रयास चल रहा था कि एक हाथी ने दिव्यांग अजय शर्मा को अपने चपेट में लेते हुए कुचल कर मारा डाला।