LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

सावन के पहले सोमवारी को देवनगर में हुआ एक कुंडीय गायत्री महायज्ञ

  • भक्तों ने वेद मंत्र गायत्री एवं महामृत्युंजय महामंत्र से दी आहुतियां

गिरिडीह। अखिल विश्व गायत्री परिवार के द्वारा घर-घर यज्ञ, घर-घर संस्कार कार्यक्रम के तहत सोमवार को देवनगर में श्रावण मास की पहली सोमवारी के मौके पर एक कुंडीय गायत्री महायज्ञ किया गया। जिसमें लगभग 50 लोगों के द्वारा यज्ञ भगवान को श्रद्धा पूर्वक आहुतिया प्रदान की गई। सर्वप्रथम सभी देव शक्तियों का श्रद्धा पूर्वक आवाहन किया गया, उसके बाद अग्नि प्रज्वलित कर वेद मंत्र गायत्री एवं महामृत्युंजय महामंत्र से आहुतियां प्रदान की गई।

यज्ञ के दौरान अपने उद्बोधन में गायत्री शक्तिपीठ प्रतिनिधि प्रकाश राम ने कहा कि यज्ञ करने से वातावरण में व्याप्त नकारात्मक शक्तियों का अंत होता है और सकारात्मक शक्तियों का विकास होता है। कहा कि आज पूरे वातावरण में नकारात्मक शक्तियां भरी हुई है, इसका एकमात्र समाधान यह है कि हम अपने अपने घरों में नित्य यज्ञ करें।

यज्ञ अनुष्ठान को सफल बनाने में कृष्ण बल्लभ देव, निरंजन देव, प्रवीण देव, शशि देव, संतोष देव एवं टीएन देव का सहयोग रहा।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons