GeneralLatestNewsकोडरमागिरिडीहझारखण्डराँची

पुरुलिया से गांव लौट रहे बाईक सवार की गिरिडीह के गंगापुर में सड़क हादसे मंे मौत

गिरिडीहः
पुरुलिया से बाईक से गिरिडीह पहुंच रहे बाईक सवार की मौत शुक्रवार सुबह सड़क हादसे में हो गया। मृतक की पहचान देवरी के पचंबा गांव निवासी मुकेश शर्मा के रुप में किया गया। घटना औद्योगिक क्षेत्र के गंगापुर इलाके में सुबह करीब आठ बजे हुआ। जब मृतक मुकेश बाईक से अपने घर देवरी के पचंबा लौट रहा था। इसी दौरान गंगापुर के समीप मुकेश के बाईक का संतुलन बिगड़ा। संतुलन बिगड़ने के कारण ही उसका बाईक एक बिजली पोल से टकरा गया। जिसे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। अहले सुबह हुए घटना के बाद स्थानीय लोगों ने मृतक को बचाने का प्रयास किया। और उसे सदर अस्पताल ले जाने लगे। लेकिन इसी दौरान एक ग्रामीण ने उसके हाल देखकर कहा कि इसकी मौत हो गई। घटना के वक्त काफी संख्या में घटनास्थल में ग्रामीणों की भीड़ जुटी थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद महतोडीह पुलिस पिकेट की पुलिस भी घटनास्थल पहुंची। और मृतक के शव को सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार देवरी निवासी मुकेश शर्मा बंगाल के पुरुलिया जिला से अपने बाईक से गिरिडीह आ रहा था। सुबह करीब जब आठ बजे मुकेश गंगापुर के समीप पहुंचा। तो उसके बाईक का संतुलन बिगड़ गया। संतुलन बिगड़ने के बाद मृतक का बाईक गंगापुर में एक बिजली पोल से टकराया। जिसे मौके पर उसकी मौत हो गई। इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक के परिजन भी अस्पताल पहुंचे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons