LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

पचम्बा के रानी सती दादी मंदिर का 50 साल हुए पूरे, मंगल पाठ का हुआ आयोजन

  • दादी जी के भजनों पर झुमे भक्त

गिरिडीह। गिरिडीह के पचम्बा के रानी सती दादी मंदिर का 50 साल पूरे होने के मौके पर स्वर्ण जयंती महोत्सव मनाया गया। इस दौरान आयोजन समिति के सदस्यो में राजा बंसल, प्रभात बगेडिया समेत अन्य सदस्यों के नेतृत्व में कई अनुष्ठान किए गए। दादी रानी सती का अखंड ज्योति जलाया गया। वहीं मौके पर दो दिवसीय मंगल पाठ का भी आयोजन किया गया। मंगल पाठ में कई महिलाएं शामिल हुई और दादी रानी सती का पाठ कर सुख समृद्धि और निरोगी काया का आशीर्वाद मांगा। जबकि अखंड ज्योति में भक्तो ने पूर्णाहुति भी प्रदान किया।

मौके पर आयोजन समिति की और से दादी रानी सती का भव्य दरबार सजाया गया था। स्थानीय गायक आकाश दधीचि ने भक्तो को झुमाने वाले कई भजन पेश कर भक्तो को भक्ति की रसवर्षा में खूब भिगोया। पूजा अर्चना और मंगल पाठ देर रात तक जारी रहा। पचम्बा के रानी सती दादी मंदिर के स्वर्ण जयंती महोत्सव को सफल बनाने में कमल, अट्टू केडिया, रवि डालमिया, रानू बगेडिया, मंजू देवी बगेडिया, चांद केडिया, बिमल केडिया मुरारी डालमिया समेत कई भक्तो का भूमिका महत्वपूर्ण रही।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons