LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

तिसरी प्रखंड में 24 मुुखिया व 21 वार्ड सदस्य प्रत्याशियों ने भरा पर्चा

  • 10 मुखिया प्रत्याशी तो 14 महिला मुखिया प्रत्याशियों ने किया नामांकन

गिरिडीह। तिसरी प्रखंड के सभागार में दूसरे दिन भी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2022 के लिए शुक्रवार को 24 मुखिया एवं 21 वार्ड सदस्य नामांकन किया गया। जिसमें 10 पुरुष मुखिया प्रत्याशी और 14 महिला मुखिया प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल किया।

तिसरी पंचायत से मुखिया प्रत्याशी रिंकू बरनवाल, गड़कुड़ा पंचायत के मुखिया कुमार पुरुषोत्तम, बेलवाना पंचायत से ममता देवी, भंडारी पंचायत से हरिहर शर्मा, कांति देवी, थानसिंहडीह पंचायत से गंगिया देवी, मदन यादव, खातपोंक पंचायत से मीना देवी, मदन यादव आदि कई मुखिया प्रत्याशी का नामांकन किया गया।

खटपोंक पंचायत के मुखिया प्रत्याशी मदन यादव और बेलवाना पंचायत के ममता देवी ने सहित अन्य प्रत्याशियों ने कहा कि इस बार जनता का विश्वास है मुखिया बनकर विकास से वंचित अपने पंचायत के लोगों के विश्वास पर खरा उतरेंगे। वहीं तिसरी मुखिया प्रत्याशी रिंकू बरनवाल ने कहा कि कई सालो से राजनीतिक से जुड़े है और हमेशा गरीब और असहाय लोगांे को हर संभव मदद करते आ रहे है। कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि इस बार जनता का पूरा समर्थन मिलेगा। कहा कि क्षेत्र का विकास करना उनकी प्राथमिकता है। क्षेत्र वासियों को सभी मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने के उद्देश्य से चुनाव में उतरे हैं।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons