LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराँची

महिला भाजपा नेत्रीयों ने हेंमत सरकार के विरोध से पहले गिरिडीह भाजपा को दी सुधरने की नसीहत

पैसे लेकर पद बांटने वाले जिलाध्यक्ष को कहा घूसखोर, बरर्खास्तगी तक आंदोलन जारी रखने की कही बात

एक माह से अध्यक्ष के खिलाफ आंदोलन कर रहे भाजपाईयों ने पार्टी कार्यालय में दिया धरना

कार्यालय बंद रहने से भड़के नाराज कार्यकर्ता

गिरिडीहः
विधी-व्यवस्था के मुद्दे पर गिरिडीह की भाजपा कमेटी आएं दिन हेंमत सोरेन का पुतला दहन कर विरोध जता रही है। लेकिन जिलाध्यक्ष महादेव दुबे के रवैये से खफा नाराज कार्यकर्ताओं के पार्टी छोड़ने की आशंका के कारण टूट के कगार पर पहुंच चुके घर को सुरक्षित नहीं बचा पा रही। लिहाजा, नाराज कार्यकर्ताओं की लड़ाई अब जिलाध्यक्ष तक सीमित नहीं रहकर पार्टी के सांसद-विधायक पूर्व सांसद-विधायकों तक पहुंच गया। करीब एक माह से जारी गतिरोध का समाधान तो निकल नहीं पा रहा। वहीं शुक्रवार को ही जिलाध्यक्ष के खिलाफ नाराज कार्यकर्ताओं ने पार्टी के जिला कार्यालय में धरना देकर अपना विरोध जाहिर किया। धरने पर बैठी महिला नेत्री प्रेमा तिवारी, सरिता शर्मा, अंजू सोनी और किरण पांडेय के साथ भाजपा नेजा जयमंगल राय और भागीरथ मंडल ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान जिलाध्यक्ष को घूसखोर तक कह बैठे। और कड़े शब्दों में पार्टी के पदाधिकारियों को अल्टीमेटम भी दिया कि अगर जल्दी ही पैसे लेकर पद बेंचने वाले घूसखोर जिलाध्यक्ष को पार्टी से बरर्खास्त नहीं किया गया। तो लड़ाई अब प्रर्देश नेत्तृव तक पहुंचेगा। यही धरने पर बैठी पार्टी की महिला नेत्रीयों ने जिलाध्यक्ष समेत पार्टी के पदाधिकारियों को नसीहत भी दे डाली कि किसी जनहित के मुद्दे पर पार्टी हेंमत सोरेन सरकार का विरोध करने से पहले खुद के दामन साफ करें। क्योंकि पार्टी के भीतर ही घमासान मचा हुआ है। और नेता व पदाधिकारी गिरते विधी-व्यवस्था के मुद्दे पर हेंमत सरकार का पुतला दहन कर रहे है। पार्टी का यह दोहरा चरित्र नहीं चलेगा।
इस दौरान नाराज नेताओं व कार्यकर्ताओं को समझाने आएं पूर्व जिलाध्यक्ष विनय शर्मा को भी इनके आक्रोश का सामना करना पड़ा। यहां तक कि पार्टी के गांडेय के पूर्व पदाधिकारी जयमंगल राय ने पूर्व जिलाध्यक्ष विनय शर्मा के सामने ही जिलाध्यक्ष को जमकर खरीखोटी सुनाया। और कहा कि कार्यालय जिलाध्यक्ष की बपौती नहीं, जो नाराज कार्यकर्ताओं को भीतर धरना तक देने नहीं दिया गया। दरअसल, जिलाध्यक्ष के खिलाफ एक माह से अलग-अलग मंडलो के आंदोलनरत भाजपाईयों ने शुक्रवार को पार्टी कार्यालय में धरना देने का निर्णय लिया था। कार्यालय नहीं खुलने के कारण ही नाराज कार्यकर्ता मेन गेट के बाहर धरने पर बैठ गए। इस दौरान धरने पर अधिवक्ता रंजन सिन्हा, ओमप्रकाश, मुकेश साहु, बेबी कुमारी, मोनिका दास, एंथोनी स्वामी, हेमलाल साहु, निर्मल साहु, चांदो देवी, लीला देवी, सुमन देवी, सुमन सिंह समेत काफी संख्या में जिलाध्यक्ष से खफा कार्यकर्ताओं की भीड़ थी। इधर जिलाध्यक्ष महादेव दुबे ने पैसे लेकर पद बांटने के आरोपों को गलत बताते हुए कहा कि उनकी प्राथमिकता संगठन को मजबूत करना है।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons