LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराँची

तिसरी वन विभाग ने असुरहड्डी जंगल में बैजल पत्थरों के खदानों को किया डोजरिंग

गिरिडीहः
तिसरी के लोकाय थाना इलाके के असुरहड्डी जंगल में रविवार को वन प्रक्षेत्र पदाधिकारी अनिल राम के निर्देश पर कई खदानों में डोजरिंग किया गया। ग्रामीणों को रेंजर अनिल राम द्वारा पहले ही पूरे मामले की जानकारी दिया गया था। इसके बाद रविवार को वन विभाग की टीम जंगल इलाके में पहुंची। और लोकाय थाना के सहयोग से उन खदानों को डोजरिंग किया गया। जहां पत्थर माफियाओं द्वारा बड़े पैमाने पर अवैध तरीके से बैरल पत्थर का उत्खन्न किया जा रहा था। वन विभाग द्वारा किए गए कार्रवाई के दौरान लोकाय थाना प्रभारी उपेन्द्र कुमार के अलावे वनरक्षी अशोक यादव, पवन चाौधरी भी शामिल थे। लेकिन हैरान करने वाली बात तो यह है कि जिस जंगली इलाके में रविवार को डोजरिंग कर खदानों को बंद किया गया। वहां से पुलिस और वन विभाग के जाते ही कुछ दिनों बाद दुबारा अवैध उत्खन्न कर बैजल पत्थरों को निकालना शुरु कर दिया जाता है। यही हालात इलाके के ढिबरा खदानों का भी है। जहां वन विभाग इलाको को चिन्हित कर अवैध ढिबरा खदानों पर कार्रवाई तो करती है। लेकिन ढिबरा के तस्कर भी इन कार्रवाईयों को ताक पर दुबारा अवैध उत्खनन शुरु कर देते है।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons