LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

गायत्री परिवार ने किया सामूहिक गायत्री महामंत्र जप अनुष्ठान का आयोजन

गायत्री दीप महायज्ञ में शामिल हुए भक्त


गिरिडीह। अखिल विश्व गायत्री परिवार गिरिडीह के मनुष्य मात्र को उज्जवल भविष्य प्राप्त हो के उद्देश्य से चचघरा में दिनभर सामूहिक गायत्री महामंत्र जप अनुष्ठान किया गया। साथ ही शाम को गायत्री दीप महायज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें काफी संख्या में गायत्री परिवार के लोग शामिल हुए। इस दौरान महामंत्र एवं महामृत्युंजय महामंत्र से आहुतियां प्रदान की गई।

गायत्री मंच के जाप से होता है नकारात्मकता का अंत

मौके पर भक्तों को संबोधित करते हुए अखिल विश्व गायत्री परिवार के कामेश्वर सिंह ने कहा कि प्रतिदिन हर मनुष्य को 15 मिनट गायत्री महामंत्र का जप करने से मन में छाए हुए नकारात्मकता का अंत होता है। साथ ही सत्यप्रवृत्तियों का विकास होता है। जिससे मनुष्य को स्वास्थ्य लाभ भी प्राप्त होता है। वेद मूर्ति पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य ने कहा है कि विकृत चिंतन ही रोग शोक का मूलभूत कारण है। जब मनुष्य गायत्री महामंत्र का जप एवं सूर्य का ध्यान करता है तो उसके अंदर बुरे विचार समाप्त हो जाते हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने में किशन माता, नारायण महतो, जयप्रकाश राम, डूमर महतो, भागीरथ प्रसाद सिंह, तुलसी पंडित सहित गायत्री परिवार से जुड़े लोगों का सहयोग मिला।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons