LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

शहीद कॉ. महेंद्र सिंह की शहादत दिवस पर किसान आंदोलन के समर्थन में मानव श्रृंखला

पूर्व विधायक सहित काफी संख्या में कार्यकर्ताओं ने लिया हिस्सा

गिरिडीह। शनिवार को गांवा स्थित हटिया मैदान में एवं बाजार में शहीद कॉ. महेंद्र सिंह की शहादत दिवस पर मानव श्रृंखला बनाकर किसान विरोधी काला कानून का पुरजोर तरीके से विरोध किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कमिटी सदस्य एवं गावां प्रखंड पार्टी सचिव नागेश्वर यादव एवं संचलान जिला कमिटी सदस्य सकलदेव यादव ने किया। मुख्य रूप से धनवार के पूर्व विधायक कॉ. राजकुमार यादव उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत जननायक नेता शहीद कॉमरेड महेंद्र सिंह एवं किसान आंदोलन में शहीद उन दर्जनों किसानों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण कर एवं पुष्प् अर्पण कर उनकी आत्मा की शांति के लिए शोक श्रद्धांजलि दी गई।

नहीं चलेगी मोदी सरकार के हिटलर शाही: राजकुमार यादव

इस दौरान धनवार के पूर्व विधायक राजकुमार यादव ने गावां और तिसरी में किसान, मजदूर, छात्र, नौजवानों को सम्बोधित करते हुये कहा कि मोदी सरकार के हिटलर शाही को किसी भी हालत में नहीं चलने दिया जायेगा। आज हमलोगों को शहीद कॉमरेड महेंद्र सिंह की शहादत दिवस पर संकल्प लेने की जरूरत है कि अराजकत्ता वादी सरकार को उखाड़ फेंकें। उन्होंने कहा कि आंदोलन में शहीद उन किसानों की शहादत बेकार नहीं जाएगी और भाजपाई अहंकार की सत्ता नहीं चलेगी। देश के अन्नदाता अपने अधिकार के लिए अहंकारी मोदी सरकार के खिलाफ सत्याग्रह कर रहे हैं। आज पूरा भारत किसानों पर अत्याचार व पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों के विरुद्ध आवाज बुलंद कर रहा है।

मानव श्रृंखला में हुए शामिल

मौके पर गावां प्रमुख ललिता देवी, प्रखंड कार्यकारी सचिव सकलदेव यादव, इंनौस राष्ट्रीय परिषद सदस्य अशोक मिस्त्री, आनंदी यादव, अकलेश यादव, कन्हैया राम, पवन चैधरी, अशोक यादव, उपेंद्र यादव, सुरेश चैधरी, केदार यादव, प्रदीप यादव, राकेश यादव, मनीष कुमार, सुरेश रविदास, संजय यादव, मुस्लिम अंसारी, सरजू यादव समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons