LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

पीरटांड़ में आग में झुलसने से नाना-नाती की मौत

  • खलियान में सर्दी से बचने के लिए जलाया था आग
  • पुआल में आग लगने से झुलसे पांच लोग

गिरिडीह। जिले के पीरटांड़ थाना इलाके के चिरकीडीह गांव में सोमवार देर रात एक खलिहान में आग लग गई। आग की चपेट में आने से नाना-नाती की मौत हो गया। जबकि घटना में तीन लोग गंभीर रूप से जल गए। मृतकों में 60 वार्षिय छोटू हेम्ब्रम और उसका 13 वर्षिय नाती रमेश हेम्ब्रम बताया जा रहा है। गंभीर रूप से झुलसे लोगो में मनीष हेम्ब्रम, राजेश हेम्ब्रम और शिकरा हेम्ब्रम शामिल है। घटना की जानकारी मिलने के बाद गिरिडीह के सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू मृतकों के घर पहुंचे और परिजनों से पूरे घटना की जानकरी ली। इस दौरान विधायक ने परिजनों को आपदा प्रबधन फंड से 4-4 लाख मुआवजा दिलाने का भरोसा दिलाया।

ऐसे हुई घटना

स्थानीय लोगों ने बताया कि सभी लोग रात में खलिहान में सोये थे। इस दौरान पास में ही सर्दी से बचने के लिए आग जलाई गई थी। जानकारी के अनुसार सभी लोग गहरी नींद में सोये थे। इसी क्रम में आग खलिहान के पुआल तक पहुंच गई और देखते ही देखते भीषण रूप धर लिया। खलियान में सो रहे पांच लोग आग के चपेट में आ गए। इस बीच जानकारी होने पर वहां सो रहे लोगों ने शोर मचाया। आग लगने के बाद पांचों की चीख पुकार सुनकर लोग पहुंचे और किसी तरह सभी को बाहर निकाला। लेकिन तब तक जलने से बुजुर्ग छोटू की मौत हो चुकी थी। जबकि रमेश और मनीष व दो अन्य बुरी तरह झुलस गए थे। इलाज के लिए अस्पताल ले जाने के दौरान रमेश की मौत हो गई। वहीं मनीष को पीएमसीएच रेफर किया गया है। जबकि दो अन्य का भी इलाज चल रहा है।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons