LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराँची

मोंगिया समूह के ग्रीन अगरबत्ती प्रशिक्षण केन्द्र में पहुंची दिल्ली की भाजपा नेत्री

आत्मनिर्भर भारत योजना में महिलाओं को प्रशिक्षण लेते देख जताई खुशी

गिरिडीहः
आत्मनिर्भर भारत योजना के तहत गिरिडीह के मोंगिया समूह द्वारा संचालित अगरबत्ती प्रशिक्षण केन्द्र में रविवार को दिल्ली की भाजपा नेत्री पहुंची। शहर के बरमसिया रोड मोंगिया समूह के ग्रीन अगरबत्ती निर्माण प्रशिक्षण केन्द्र में महिलाओं को कार्य करते देख दिल्ली की भाजपा नेत्री श्वेता सिन्हा जहां प्रसन्ना जाहिर की। वहीं अगरबत्ती निर्माण के प्रशिक्षण कार्य में लगी महिलाओं ने भाजपा नेत्री श्वेता सिन्हा को खुद के बनाएं अगरबत्ती का शेप देकर स्वागत की। महिलाओं को आत्मनिर्भर भारत योजना में कार्य करते देख भाजपा नेत्री भी उत्साहित दिखी। मौके पर भाजपा नेत्री श्वेता सिन्हा ने कहा कि कोरोना काल में पीएम मोदी की यह योजना युवाओं व महिलाओं के लिए है। जो अपने बलबूते खुद के बनाएं समानों को बाजार में उतार कर आर्थिक समस्याओं से मुक्त रहना चाहती है। भाजपा नेत्री श्वेता सिन्हा ने इस दौरान प्रशिक्षण पाने में जुटी महिलाओं से कहा कि यह योजना पीएम मोदी का महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है। ऐसे में महिलाएं पूरे तन्मयता के साथ प्रशिक्षण लेकर खुद को स्वरोजगार से जोड़े। आने वाले वक्त में ऐसे प्रशिक्षण का फायदा परिवार के भरण-पोषण में सहयोग करेगा। भाजपा नेत्री ने मौके पर मोंगिया समूह के प्रयास की भी खूब तारीफ की। इस बीच भाजपा नेत्री ने प्रशिक्ष्ण ले रही महिलाओं के बीच ठड़ को देखते हुए कंबल भी बांटी। और मिठाई का डिब्बा भी भेंट की। भाजपा नेत्री के साथ प्रोजेक्ट हेड अभिषेक सहाय के अलावे प्रोजेक्ट समवंयक प्रतीक्षा शर्मा, मुन्नी देवी, दिव्या सिन्हा, अंकिता कुमारी समेत कई मौजूद थी।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons