LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराँची

कांग्रेस की आंधी में स्वः जेपी कुशवाहा ही जनसंघ का दीया जलाएं थेः रवीन्द्र राय

जमुआ के भंडारो में संपन्न हुआ स्वः जेपी कुशवाहा की पुण्यतिथि

गिरिडीहः
जमुआ के भंडारो स्थित जेपी काॅलेज परिसर में बुधवार को डा. जगदीश प्रसाद कुशवाहा की 22वीं पुण्यतिथि आयोजित की गई। पुण्यतिथि की शुरुआत आयोजन स्थल में उनके तस्वीर पर श्रद्धाजंलि कर किया गया। मौके पर पूर्व सांसद रवीन्द्र राय ने कहा कि पूर्व सांसद राजनीतिक के चद्रगुप्त मोर्य थे, तो स्वः जेपी कुशवाहा कौटिल्य रहे चुके थे। कांग्रेस की आंधी जब पूरे देश में चल रही थी। तो स्वः कुशवाहा जनसंघ के दीये को जलाएं रखा। हालांकि पुण्यतिथि पर भी पूर्व संासद ने किसान आंदोलन के नाम पर दिल्ली में हुए हिंसक घटना की तीखी आलोचना किया। वहीं जमुआ विधायक केदार हाजरा ने भाजपा को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बताते हुए कहा कि एक छोटे कार्यकर्ता को भाजपा में अपनी भूमिका साबित करने का पूरा मौका मिलता है। और यही मौका जब स्वः कुशवाहा को मिला, तो स्वः कुशवाहा ने भी जनसंघ के लिए ही संघर्ष किया। इस दौरान कार्यक्रम को पूर्व विधायक नागेन्द्र महतो, जानकी यादव, भाजपा के प्रर्देश उपाध्यक्ष प्रणव वर्मा, जिलाध्यक्ष महादेव दुबे समेत कई वक्ताओं ने संबोधित किया। जबकि पुण्यतिथि के मौके पर गुरुसहाय महतो, परमेशवर यादव, भाजपा नेता दिनेश वर्मा, शिवपूजन राम, कैलाश प्रसाद, महेन्द्र वर्मा, दशराथ वर्मा, उमाचरण पहाड़ी साहेब महतो, दशरथ वर्मा, डिप्टी मेयर प्रकाश सेठ, जयमंगल राय, लक्ष्मण महतो, गंगाधर वर्मा, राजेन्द्र यादव समेत कई भाजपा नेता मौजूद थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons