Latestएंटरटेनमेंटदेश

प्रसिद्ध बैंडमिंटन खिलाड़ी ज्वाला गुटटा ने की सगाई

खेल। भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी ज्वाला गुट्टा के लिए उनका 37वां जन्मदिन बेहद ही खास रहा। उनके जन्मदिन पर अभिनेता विष्णु विशाल ने सगाई की अंगूठी पहनाकर और भी यादगार बना दिया। विशाल दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपर स्टार है। विशाल ने सोशल मीडिया पर सगाई की तस्वीरों को साझा करते हुए लिखा ‘जन्मदिन की शुभकामनाएं ज्वाला। एक नई जिंदगी की शुरु और बेहतर भविष्य के लिए आप सभी के प्यार और आशीर्वाद की जरूरत है।

ज्वाला की है दूसरी शादी

गौरतलब है कि दोनों की यह दूसरी शादी है। विश्व चैम्पियनशिप की कांस्य पदक विजेता ज्वाला की पहली शादी बैडमिंटन खिलाड़ी चेतन आनंद से वर्ष 2005 में साथ हुई थी। लेकिन 2011 में दोनों हो गए थे। वहीं तमिल फिल्मों के अभिनेता विशाल की शादी 2011 में रजनी नटराजन से हुई थी। लेकिन वे दोनों भी बाद में अलग हो गए।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons