LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

देवर भाभी शादी के मामले में आया यूटर्न

  • भाभी ने देवर पर लगाया बलात्कार और मारपीट का आरोप
  • मामले की जांच में जूटी तिसरी पुलिस

गिरिडीह। तिसरी थाना अंतर्गत गुमगी पंचायत के लचकन गांव के भाभी देवर की शादी की मामले में यूटर्न ले लिया है। भाभी रिंकी देवी ने तिसरी थाना में आवेदन देकर देवर नितेश राम पर बलात्कार व मारपीट करने का आरोप लगाया है। जिसमे मारपीट करने में नितेश के मामा मंटू राम व माँ कँचन देवी का नाम भी आवेदन में शामिल है। इस मामले में तिसरी पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर जांच में पुलिस जुट गई है।

बता दे कि कुछ दिन पहले फेसबुक व वॉट्सअप में वायरल हुई थी। जिसे दोनांे में काफी प्यार होने के कारण पति ने पत्नी की शादी गांव के ही भाई नितेश राम से सूरत में करवा दी थी। खूब चर्चा में रहा था। पीड़िता रिंकी देवी के दो संतान है। पति राहुल व दूसरी शादी नितेश राम लचकन के रहने वाला है। पति को छोड़कर देवर नितेश से शादी के कुछ ही दिनों बाद विवाद बढ़ गया। रिंकी के साथ मारपीट करने लगा। रिंकी का मन बदल गया पुराने पति के पास जाना चाही लेकिन अब वो रखना नही चाहता। जिसके कारण गांव में पंचायत भी हुई। लेकिन मामला नही सलटा सके। जिसके बाद 17 अगस्त को थाना में पीड़िता रिंकी देवी ने वर्तमान पति नितेश राम के खिलाफ बलात्कार व मारपीट का आरोप लगाकर न्याय की गुहार लगाई। इस मामले को लेकर पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons