मघुमक्खी काटने से 70 वर्षिय वृद्ध नाथू महतो की मौत
- दो दिन पूर्व मधमक्खी ने किया था हमला
गिरिडीह। तिसरी प्रखंड के सिंघो गांव के 70 वर्षिय वृद्ध नाथू महतो की मौत मघुमक्खी काटने से दो दिन बाद इलाज के दौरान बुधवार को हो गई। बताया जाता है कि नाथू महतो सोमवार सुबह को नदी की भैस चराने के लिये गए थे। इस दौरान झाड़ी में जानवर घुसने से वहां लगी मधुमक्खी का छत्ता से मधुमक्खी काटने लगा। वृद्ध होने के कारण भाग नही सके काफी मधुमक्खी ने काट कर जख्मी कर दिया था। जिसका इलाज स्थानीय क्लिनिक में कई जा रही थी।
वही पंद्रह दिन पहले सिंघो के हरिजन टोला में मधुमक्खी काटने से कौलेश्वर तुरी के पुत्र विशाल कुमार की मौत हो गई थी। मधुमक्खी काटने से लोगांे की मौत से लोग काफी आक्रांत हो रहे है। मधुमक्खी जानलेवा साबित हो रहा है। वृद्ध नाथू महतो की मौत से स्वजन काफी शोकाकुल है।
Please follow and like us: