LatestNewsगिरिडीहझारखण्डपॉलिटिक्सराँची

कांग्रेस के मार्च पर भाजपा ने किया पलटवार, लगाया किसानों को बरगलाने का आरोप

  • कांग्रेस ढोंग बंद कर किसानों के हित की शुरू करें योजनाएं: प्रदेश अध्यक्ष
  • हेंमत सरकार पर कृषि आर्शीवाद योजना को बंद करने का लगाया आरोप

रांची। कांग्रेस कृषि कानून के खिलाफ राजभवन मार्च पर भाजपा ने पलटवार करते हुए इसे ढोंग बताया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि कांग्रेस के लोग राजभवन के पास विधवा विलाप करने के बजाय झारखंड में राज्य सरकार पहले किसानों के हित में काम करें। कहा कि अगर वे किसान हित में कार्यक्रम कर रहे हैं तो पहले ये बताये कि झारखंड में कृषि आशीर्वाद योजना को क्यों बंद कर दिया गया है। इस योना के तहत रघुवर सरकार किसानों को प्रति एकड़ पांच हजार से अधिकतम 25 हजार रुपए तक का मदद कर रही थी लेकिन हेमंत सरकार में सबसे पहले किसानों की इस योजना को बंद किया गया। सरकार अगर किसानों के हित में काम करना चाहती है तो वो इस योजना की शुरुआत करने का हिम्मत दिखाए। सिर्फ ढोंग कर के किसानों को बरगलाने का काम न करें।

कब तक किसानों का लोन माफ कर रही है सरकार

उन्होंने महागठबंधन की सरकार पर कई आरोप लगाते हुए कहा कि घोषणा पत्र में किसानों का लोन माफ करने की जो घोषणा की गई थी उसे झारखंड सरकार कब तक पूरा कर रही है। सत्ताधारी दल ये बताए कि राज्य में किसानों की ओर से उत्पादित धान के बिक्री केंद्र की वास्तविक स्थिति क्या है। सीएम की घोषणाओं के बाद भी किस कीमत में किसान फसल बेचने पर विवश हैं। किसान 1100 में अपना धान बेचने को मजबूर हैं। इसके लिए कौन जिम्मेदार है।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons