LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराँची

गिरिडीह के धनवार में भाजपा का दो दिवसीय मंडल प्रशिक्षण शुरु

नौ विषयों पर ही आयोजित प्रशिक्षण ही कार्यकर्ताओं को उनके मुकाम तक पहुंचाएगाः बाबूलाल मंराडी

गिरिडीहः
भाजपा का दो दिवसीय मंडल प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत सोमवार को गिरिडीह के धनवार स्थित साहु धर्मशाला में हुआ। शिविर का उद्घाटन पार्टी के विधायक दल के नेता बाबूलाल मंराडी के साथ भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रणव वर्मा और पार्टी नेता लक्ष्मण सिंह ने दीप जलाकर और पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सााथ दीनदयाल उपाध्याय की तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया। प्रशिक्षण शिविर में मौजूद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधायक दल के नेता मंराडी ने कहा कि राज्य में भाजपा का परचम लहराने के लिए एक बार फिर कड़ी मेहनत करनी होगी। क्योंकि कार्यकर्ताओं के बगैर पार्टी में की जीत संभव नहीं है। मंराडी ने कहा कि इस शिविर में नौ विषयों पर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जाना है। जिसमें सार्मथ्य भारत के साथ आत्मनिर्भर भारत, पार्टी के विचारधारा से लोगों को जोड़ना, मोदी सरकार के छह साल की उपलब्धियों पर चर्चा, व्यक्तिव विकास समेत अन्य विषय श्शामिल है। इधर प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करते हुए पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रणव वर्मा ने कहा कि सिर्फ अनुशासन के बलबूते ही भाजपा की साख विश्व में परचम लहरा रहा है। इसी अनुशासन ने देश को एक ऐसा नेत्तृव दिया है। कहा कि आने वाले दिनों में राज्य में भाजपा की जो सरकार बनेगी। वो जनता के लिए समर्पित होगी।

इस दौरान शिविर को भाजपा नेता लक्ष्मण सिहं ने भी संबोधित किया। वहीं शिविर में जिलाध्यक्ष महादेव दुबे, जिला महामंत्री सुभाष चन्द्र सिन्हा, किसान मोर्चा के संयोजक दिलीप वर्मा, पूर्व अध्यक्ष सुनील अग्रवाल, सूबोध राय, कृष्ण देव रजक, नकुल राय, पवन साव, सुनीता गुप्ता, अमित कुमार, प्रकाश वर्मा, उदय सिंह, रामचन्द्र ठाकुर समेत कई मौजूद थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons