LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

भाजपाईयों ने सपा के संबल लोकसभा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क का किया पुतला दहन

  • संसद ने तालिबानी आतंकवादियों से की थी भारतीय सेना की तुलना

गिरिडीह। भारत के उत्तर प्रदेश सपा के संबल लोकसभा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क द्वारा भारतीय सेनाओं के तुलना तालिबानी आतंकवादियों से करने के विरोध में बुधवार को तिसरी और चन्दौरी मण्डल अध्यक्ष के संयुक्त अध्यक्षता में गांधी मैदान तिसरी से नारेबाजी करते हुए तिसरी चौक पहुंचकर सफीकुररहमान बर्क का पुतला दहन 5 बजे शाम में की गई। पुतला दहन कार्यक्रम में कोडरमा सांसद प्रतिनिधि मनोज यादव बतौर मुख्य अतिथि मौजूद थे।


उन्होंने कहा कि सफीकुर्रह्माण एक भारतीय सांसद होने के बावजूद तालिबान के समर्थन में भारत की सेना को लेकर तालिबानी आतंकवादियों की तुलना भारतीय सेना से किया और देश के खिलाफ अनर्गल ब्यानबाजी कर रहे है, जो देश द्रोही को दर्शाता है तथा मुस्लिम पर्सनल लॉ के प्रवक्ता सजाद निजामी भी तालिबान के हिमायती बन कर देश की एकता और अखंडता को तोड़ने का काम कर रहे है। जिसे भाजपा कतई बर्दाश्त नही करेगी। इन दोनों देशद्रोही के विरुद्ध देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करते हुए जेल भेजा जाना चाहिये। संसद प्रतिनिधि सूनील साव ने कहा कि तालिबानी आतंकवादी का समर्थन करने वाला सफीकुर्रह्माण को सजा मिलनी चाहिए।


चन्दोरी मण्डल अध्यक्ष रविन्द्र पंडित ने कहा कि सफीकुर्रह्माण और सजाद निजामी के विरुद्ध देशद्रोह का मुकदमा होना चाहिये। थाना सांसद प्रतिनिधि सुनील साव ने कहा जो तालिबान के समर्थन में ब्यानबाजी कर रहा हो वह भारतीय हितकर हो नही सकता। इस मौके सौनु हेम्ब्रोम, बिपिन सिंह, सूनील शर्मा, राजु विश्वकर्मा आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजुद थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons