LatestNewsकोडरमाझारखण्डपॉलिटिक्स

भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी प्रेसवार्ता कर कहा

  • हेमंत सरकार में राज्य में विकास का काम पूरी तरह से ठप
  • नक्सलियों व अपराधियों का झारखंड में बढ़ा खोफ

कोडरमा। झारखंड राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री सह भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने गुरुवार को पत्रकार वार्ता कर कहा कि उत्तरी छोटानागपुर के दौरे में उनका कोडरमा पांचवा जिला है। हेमंत सोरेन की सरकार के एक वर्ष पूरे हो चुके हैं। विकास का काम पूरी तरह ठप है। हेमंत सोरेन बार-बार कोरोना का रोना रो रहे हैं। राज्य में चोरी, अपहरण, महिला उत्पीड़न, बलात्कार की घटना बढ़ गयी है। आज दिन दहाड़े धमकी देकर लोगों से पैसा मांगा जा रहा है। वहीं शिकायत करने पर एसपी बोलते हैं कि ले देकर मामला को निपटा लीजिए।
श्री मरांडी ने कहा कि पिछले दिनों भाजपा की सरकार में लग रहा था कि राज्य में नक्सली समाप्त हो चुके हैं, परंतु हेमंत सरकार के आते ही पुनः नक्सली अपना पैर पसारना शुरू कर दिये हैं। विगत दिनों सारंडा के जंगल मे गोली चलाई गई। आज प्रदेश में कहीं भी महिला सुरक्षित नहीं है। एक वर्ष में 1700 से अधिक महिला उत्पीड़न की घटना घट चुकी है। सबसे अधिक घटना की शिकार आदिवासी महिला ही हुई है। ओरमांझी की घटना का उद्भेदन भाजपा के दबाव के कारण हो सकी, परंतु पुलिस द्वारा मदद करने वाले लोगों को ही धमकी दिया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि आज भ्रष्टाचार चरम पर है। अधिकांश झगड़े जमीन को लेकर है। कर्मचारी सिर्फ पैसे की उगाही में लगे हुए हैं। एक वर्ष में कोई सुधार नहीं हुआ है। अब पार्टी जन दबाव के लिये आंदोलन करेगी। इसी के निमित दौरा किया जा रहा है। सरकार सिर्फ दोनों हाथ से लूटने में लगी हुई है। प्रदेश की जनमुद्दों को लेकर सरकार को घेरा जायेगा। एक सवाल के जवाब में श्री मरांडी ने कहा कि विधायक नक्सली से मिलते हैं, उसके साक्ष्य भी हैं मेरे पास।

उन्होंने किसान बिल को लेकर कहा कि अगर कुछ खामियां हैं तो सरकार उसके निराकरण के लिये तैयार हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के तीन तलाक, धारा 370, राम मंदिर निर्माण सहित अन्य महत्वपूर्ण निर्णय पर विपक्षियों के पेट में दर्द हो रहा है।

प्रेसवार्ता में सांसद सहित उपस्थित थे कई भाजपाई

प्रेसवार्ता में भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी, कोडरमा विधायक डॉ. नीरा यादव, वरिष्ठ नेता बालमुकुंद सहाय, भाजपा जिला अध्यक्ष नितेश चंद्रवंशी, जिला महामंत्री अनुप जोशी, राजकुमार यादव, रमेश हर्षधर, शिवेंद्र नारायण सिन्हा, जिला मीडिया प्रभारी चंद्रशेखर जोशी, मनोज कुमार झुन्नू, दिनेश सिंह, राजू सिंह, आकाश वर्मा, पिंटू भारती, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष कामिनी देवी, गोपाल कुमार गुतुल, संजय शर्मा, नवीन चैधरी, राजेश सिन्हा, बैजनाथ यादव, सुमित चंद्रवंशी आदि उपस्थित थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons