LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

अंबाडीह मोड़ के पेड़ से टकराकर बाइक चालक हुआ दुर्घटनाग्रस्त, मौत

  • एक रिस्तेदार को डुमरी छोड़कर वापस घर लौट रहा था मृतक प्रवीण
  • परिजनों से मिलने पहुंचे विधायक

गिरिडीह। गिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र के अम्बाडीह मोड़ के पास गुरुवार की रात्रि एक अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकरा गई। जिससे बाइक चालक की मौत हो गई। मृतक बाइक चालक की पहचान सरिया थाना क्षेत्र के चैधरीडीह निवासी अशोक विश्वकर्मा के 25 वर्षीय पुत्र प्रवीण विश्वकर्मा के रुप में हुई है। बताया जाता है कि मृतक अपने गांव के ही एक रिश्तेदार को छोड़ने डुमरी गया था जहां से छोड़ कर अपने घर चैधरीडीह लौट रहा था। लौटने के क्रम में अम्बाडीह मोड़ के पास बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं बगोदर पुलिस ने रात्रि में ही शव को थाना ले आई और शुक्रवार की सुबह पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह भेज दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही बगोदर विधायक बिनोद कुमार सिंह थाना पहुंच कर मृतक के परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी और हर संभव मदद का आश्वासन दिए।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons