LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

कृषि बिल के खिलाफ भाकपा माले ने किया पीएम का पुतला दहन

गिरिडीह। कृषि कानूनों के खिलाफ भाकपा माले ने शनिवार को सरिया के झंडा चैक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया। इस दौरान माले कार्यकर्ताओं ने कृषि कानून तत्काल वापस लो, आंदोलनरत किसानों पर जुल्म करना बन्द करो आदि नारे भी लगाए। पुतला दहन के बाद नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। नुक्कड़ सभा का संचालन माले नेता बिजय सिंह ने किया। इस दौरान भाकपा माले प्रखंड सचिव भोला मंडल ने कहा कि छात्र-नौजवानों, कर्मचारियों आदि के भविष्य को बर्बाद करने के बाद मोदी सरकार अब किसानों को बर्बाद करने पर तुली हुई है। किसान विरोधी बिल लाकर कृषि क्षेत्र को भी निजी हाथों में सौपने की तैयारी पूरी कर ली गई है। मोदी सरकार लाठी-गोली का भय दिखाकर किसानों के आंदोलन को दबाने की कोशिश कर रही है। कहा कि भाकपा माले बिना शर्त कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग करती है। उन्होने 8 दिसम्बर को आहूत राष्ट्रव्यापी चक्का जाम को सरिया में भी सफल बनाने का आहवान किया।

ये थे उपस्थित

मौके पर उपप्रमुख रामदेव यादव, पंसस लक्ष्मण मंडल, सुदामा राम, महेंद्र मंडल, नकुल मंडल, रामजी राणा, राजू मंडल, अमन पांडेय, रामलाल दास, कौलेश्वर यादव, ठाकुर मंडल समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons