LatestNewsTOP STORIESगिरिडीहझारखण्ड

एसीबी ने गांडेय के राजस्व कर्मी जितेन्द्र राम को घूस लेते रंगेहाथ दबोचा

गिरिडीह। भ्रष्टाचार निरोधक विभाग धनबाद की टीम ने गाण्डेय के राजस्व कर्मचारी को छह हजार रूपए घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार राजस्व कर्मचारी को सिहोडीह से गिरफ्तार किया गया है। बताया जाता है कि आरोपी राजस्व कर्मचारी जितेंद्र राम को दाखिल खारिज के नाम पर घूस लेते धनबाद एसीबी के डीएसपी ने गिरफ्तार किया। गिरफ्तार करने के बाद एसीबी की टीम आरोपी राजस्व कर्मी को धनबाद ले गई।

यह है मामला

मामले के संबंध में बताया जाता है कि राजस्व कर्मचारी जितेन्द्र राम के खिलाफ गाण्डेय निवासी प्रकाश मंडल ने दाखिल खारिज के नाम पर घूस मांगने की शिकायत एसीबी धनबाद से की थी। शिकायत मिलने पर धनबाद एसीबी के डीएसपी के नेतृत्व में एसीबी के अधिकारी और जवान सिहोडीह पहुंचे थे। प्रकाश मंडल ने एसीबी को राजस्व कर्मचारी के द्वारा जमीन के 18 प्लाट के दाखिल खारिज के नाम पर 54 हजार घूस मांगने की शिकायत की थी। पैसे की मांग को लेकर आरोपी राजस्व कर्मी बीते छह माह से प्रकाश मंडल को परेशान कर रहा था। एसीबी के निर्देश पर प्रकाश मंडल ने राजस्व कर्मी को पैसे देना स्वीकार किया जिसके बाद एसीबी की टीम ने राजस्व कर्मी को घुस लेते रंगे हाथ दबोच लिया। आरोपी को दबोचने के बाद टीम ने राजस्व कर्मी केघर की तलाशी भी ली। फिलहाल ये स्पस्ट नही हो पाया है कि आरोपी के घर से एसीबी की टीम को और क्या मिला है।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons