LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

पुलिस के लिए सिरदर्द बना दुर्दांत अपराधी समद चढ़ा पुलिस के हत्थे

विभिन्न जिलों में सड़क लूट, अपहरण, डकैती की घटना को दे चुका है अंजाम

गिरिडीह। गिरिडीह समेत अन्य जिलों में सड़क लूट, अपहरण, डकैती के कई मामलों में नामजद दुर्दांत अपराधी को रविवार को गाण्डेय पुलिस ने गिरफतार करने में सफलता पाई है। हालांकि फिलहाल पुलिस इस मामले में कुछ भी कहने से बच रही है। बताया जा रहा है कि गाण्डेय के जामजोरी निवासी दुर्दांत अपराधी समद अंसारी को स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से वाहन जांच अभियान में शामिल पुलिस कर्मियों ने दबोचा। वह पिछले एक वर्ष से पुलिस को चकमा दे रहा था।

ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस ने दबोचा

बताया गया कि समद अंसारी रविवार को बाईक से गांडेय से अपने घर जा रहा था। रास्ते में ही वाहन जांच अभियान में शामिल पुलिस को देखकर वह पिछे ही रूक गया। लेकिन वहां मौजूद कुछ लोगों ने उसे पहचान लिया और वाहन जांच कर रही पुलिस को सूचना दे दी। जिसके बाद पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से उसे धर दबोचा। हालांकि पुलिस को समद के पास से कोई हथियार नहीं मिले हैं।

एक वर्ष पूर्व पुलिस पर फायरिंग कर हुआ था फरार

गौरतलब है कि एक वर्ष पूर्व पुलिस ने समद के सगे भाई शहादत अंसारी को धनबाद से गिरफ्तार किया था। उस वक्त वह भागने में सफल हो गया था। एक वर्ष पूर्व ही वह अपने भाई के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने अपने गांव जामजोरी आया था। उस वक्त तत्कालीन एसडीपीओ जीतवाहन उरांव ने गुप्त सूचना के आधार पर उसके घर पर दबिश दी थी। लेकिन वह पुलिस पर फायरिंग करता हुआ भाग निकला था और तब से फरार चल रहा था। उसके कुछ दिनों बाद पुलिस ने समद के भाई शहादत को धनबाद से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की थी।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons