LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराँची

प्रतिबंधित मांस के सप्लाॅयर 70 वर्षीय आरोपी वृद्ध को गिरिडीह नगर थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार

गिरिडीहः
शहर के कुरैशी मुहल्ला से दो आॅटो में दो क्विंटल प्रतिबंधित मांस ले जाते एक आरोपी को गिरिडीह नगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम 70 वर्षीय फरीद कुरैशी बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार आरोपी फरीद कुरैशी रविवार की सुबह कुरैशी मुहल्ला से दो आॅटो में दो क्विंटल प्रतिबंधित मांस लोड कर बरवाडीह ले जा रहा था। इसी दौरान गुप्त सूचना के आधार पर नगर थाना के एसआई असीम कुजूर ने आरोपी को तिरंगा चाौक के समीप से दोनों आॅटो के साथ पकड़ने में सफलता पाया। पुलिस के हत्थे चढ़ने के बाद आरोपी फरीद खुद के बचाव में कई तर्क देता रहा। जब्त प्रतिबंधित मांस को कभी आरोपी बकरी तो कभी खस्सी का मांस बताता रहा। इस दौरान पुलिस ने जब आरोपी से सख्ती से पूछताछ किया। तो आरोपी ने कबूला कि वह कुरैशी मुहल्ला से इन मांस को लेकर बरवाडीह जा रहा था। हालांकि बरवाडीह में आरोपी को प्रतिबंधित मांस कहां पहुंचाना था। यह फिलहाल स्पस्ट नहीं हो पाया है। लेकिन पूछताछ में आरोपी फरीद कुरैशी ने यह भी कबूला कि काफी महीनों से कुरैशी मुहल्ला से प्रतिबंधित मांस का कारोबार कर रहा है। पुलिस के अनुसार आरोपी फरीद कुरैशी मुहल्ला का रहने वाला है। और डिमांड के अनुसार प्रतिबंधित मांस की आपूर्ति करता है। आरोपी को जेल भेजा जा रहा है। प्रतिबंधित मांस के पुलिस के हत्थे चढ़े आरोपी के बाद यह तय है कि राज्य सरकार द्वारा प्रतिबंधित किए जाने के बाद भी शहर के कुरैशी मुहल्ला में प्रतिबंधित मांस का कारोबार खुले तौर पर किया जा रहा है।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons