LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

गांव के अर्धनिर्मित आंगनबाड़ी भवन में मिली 60 वर्षीय नुनुआ की लाश

परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

गिरिडीह। तिसरी थाना क्षेत्र के खिजुरी पंचायत के जगरनथा गांव के जेएमएम सक्रिय कार्यकर्ता 60 वर्षीय नुनुआ हांसदा की मौत गांव के ही अर्धनिर्मित आंगनबाड़ी भवन में संदेहास्पद स्थिति में हो गई। तिसरी पुलिस ने घटना स्थल से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये गिरिडीह भेज दिया।
बताया जाता है कि नुनुआ हांसदा की शव जिस भवन में मिली वह काफी साल पुराना अर्धनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्र है। जहां पर गांव की ही एक महिला रहती थी। तीन दिनों से आंगनबाड़ी भवन में महिला नही रह कर अपने भतीजा के घर में रह रही थी। शनिवार सुबह जब पुनः आंगनबाड़ी भवन आई तो नुनुआ हांसदा की शव पड़ा मिला। हल्ला करने पर ग्रामीण जुटे ओर पुलिस को सूचना दी गई। मृतक नुनुआ हांसदा का भरा पूरा परिवार है। नाती पोता है। घर व खेती बारी के साथ जेएमएम के सक्रिय सदस्य थे। स्वजनो ने बताया कि एक दिन पूर्व दो लोग इन्हें खोज रहे थे। जिसे हम नही जानते है। नुनुआ की मौत को जमीन विवाद से भी जोड़ा जा रहा है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा मौत का कारण

मृतक के पुत्र उमेश हांसदा ने कहा कि सुबह जब हमलोग गए तो पहले से मौत हो चुकी थी। नुनुआ हांसदा के मौत की खबर सुनकर जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष नारायण यादव, सचिव अरविंद मुर्मू, रामचंद्र मरांडी, चांदो हांसदा सहित कई कार्यकर्ता थाना पहुंचे। स्वजनो व पुत्र उमेश हांसदा शव को गिरिडीह ले गए। थाना प्रभारी पीकू प्रसाद ने कहा मौत कैसे हुई इसकी जानकारी नही है। पोष्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चलेगा कैसे मौत हुई।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons